आज एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के शेयर में करीब 7% की कमजोरी आयी है।
कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी, जिनमें कंपनी के मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी हुई। साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में एलआईसी हाउसिंग का मुनाफा 18.4% बढ़ कर 567.94 करोड़ रुपये, शुद्ध ब्याज आमदनी 7% अधिक 994 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 11.03% की बढ़ोतरी के साथ 4,050.95 करोड़ रुपये रही।
मगर बेहतर नतीजों के बावजूद एलआईसी हाउसिंग के शेयरों में बिकवाली हुई है। बीएसई में कंपनी का शेयर 571.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 551.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 528.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 39.15 रुपये या 6.85% की कमजोरी के साथ 532.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)