ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 1,31,51,82,576 रुपये की हो गयी है।
कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़त 02 रुपये प्रति वाले 13,035 इक्विटी शेयरों के आवंटन के कारण हुई है। कंपनी ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2006 और कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2013 के तहत आवंटित किया।
दूसरी तरफ ग्रासिम का शेयर बीएसई में 1079.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1080.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,088.00 रुपये और निचला स्तर 1,065.00 रुपये का रहा। अंत में यह 7.15 रुपये या 0.66% की गिरावट के साथ 1,072.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2018)