आज इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के शेयर में 4% से अधिक की मजबूती दर्ज की गयी।
खबर है कि इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मार्च समाप्ति पर 36.9% से जून समाप्ति पर 38.6% तक बढ़ा ली।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 142.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 142.55 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 155.05 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 6.15 रुपये या 4.31% की तेजी के साथ 148.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)