बेस मेटल में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

चिली द्वारा 16-17 नवंबर को होने वाली एपेक फोरम की बैठक को रद्द कर दिये जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश पहले चरण के करार पर हस्ताक्षर के लिए शीघ्र ही किसी नये स्थान की घोषणा करेंगे। अक्टूबर में चीन की फैक्ट्री गतिविधियों आश्चर्यजनक रुप से दो वर्षों में पहली बार बढ़ी हैं, क्योंकि नये ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है और प्लांटों से उत्पादन बढ़ा है।
तांबे (नवंबर) की कीमतों के 437 रुपये पर सहारे के साथ 441 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन की फैक्ट्री गतिविधियों के अनुमान से बेहतर रहने के बाद लंदन में तांबे की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गयी। जिंक (नवंबर) की कीमतों के 187.50 के स्तर पर सहारे के साथ 192 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड (नवंबर) की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 156 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल (नवंबर) की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतों के 1,180 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,210 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल खनन कंपनी इंडिपेंडेंस ग्रुप ने कहा है कि वह अपने नोवा खदान से कंसेंटेंट के लिए दो समझौतों की शर्तों में सुधार प्राप्त कर लेने के बाद निकल सल्फेट सुविधा को विकसित करने के काम को रोक देगा। एल्युमीनियम (नवंबर) की कीमतों के 131 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 134 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)