क्या युद्धविराम की उम्मीद से 25,000 के पार जा सकता है निफ्टी?

भारतीय शेयर बाजार में हालिया तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद को माना जा रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निवेशकों ने अब यह मानना शुरू कर दिया है कि सभी पक्षों को अंततः समझौते की जरूरत है और लंबे समय तक संघर्ष किसी के हित में नहीं है। हालांकि अभी भी कई अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक व्यापार मार्गों के खुले रहने की संभावना ने बाजार की चिंता कम की है। ऐसे में बाजार अब युद्ध के असर से उबरकर आर्थिक पुनर्निर्माण और विकास की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकता है।


(शेयर मंथन, 24 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)