शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में लौटी चमक, 547 अंक उछला डॉव जोंस

हाल ही में कई दिन लगातार गिरने के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार में हरियाली लौटी।

अमेरिकी बाजार को कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणामों और मजबूत आर्थिक डेटा से सहारा मिला। साथ ही कल तकनीकी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। उधर यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 547.87 अंक या 2.17% की बढ़त के साथ 25,798.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 214.74 अंक या 2.89% की मजबूती के साथ 7,645.49 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 59.13 अंक या 2.15% की बढ़त के साथ 2,809.92 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.77% की मजबूती के साथ 81.41 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"