शेयर मंथन में खोजें

क्या एलेकॉन इंजीनियरिंग में अभी निवेश करना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय

इंडस्ट्रियल और कैपिटल गुड्स सेक्टर को लेकर बाजार विशेषज्ञ आने वाले दो से ढाई साल के लिए काफी सकारात्मक नजरिया रखते हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि यह सेक्टर फिलहाल एक करेक्टिव साइकल से गुजर रहा है, लेकिन लंबी अवधि में इसमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। एलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) भी इसी थीम का हिस्सा है और फंडामेंटल्स के लिहाज से कंपनी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि मौजूदा समय में करीब 35 के पी/ई वैल्यूएशन पर यह शेयर सस्ता नहीं कहा जा सकता, खासकर तब जब कंपनी की सेल्स ग्रोथ फिलहाल दबाव में है। इसलिए निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करने की सलाह दी गई है। शोमेश कुमरा का कहना है कि इस सेक्टर में 20-30% तक के उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए गिरावट को निवेश के अवसर के रूप में देखना बेहतर रहेगा। यदि निवेशक दो से ढाई साल का नजरिया रखते हैं, तो यह सेक्टर बेहतर रिटर्न दे सकता है।


(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख