फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स उन निवेशकों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं, जो एक ही फंड के जरिए अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं।
माई वेल्थ ग्रोथ के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला का कहना है कि इस कैटेगरी में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लेक्सी कैप फंड को अपनी पसंद बताया है। उनके मुताबिक, दोनों फंड्स की निवेश रणनीति अलग-अलग है और यही बात इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती है।
चेतनवाला के अनुसार, एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप ने पिछले कुछ महीनों में लार्ज कैप कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया है। उनके आकलन के मुताबिक, फंड का लगभग 70-74 फीसदी हिस्सा लार्ज कैप में है, जबकि बाकी निवेश मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में है। दूसरी तरफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लेक्सी कैप का लार्ज कैप में निवेश लगभग 62-63 फीसदी है। इस फंड का स्मॉल कैप में आवंटन करीब 24 फीसदी बताया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों फंड्स ने अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। बाजार में गिरावट और रिकवरी के दौरान भी इनकी स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है। हालांकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लेक्सी कैप की तुलना में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप का ट्रैक रिकॉर्ड लंबा है। निवेशकों को दोनों फंड्स के पोर्टफोलियो, निवेश रणनीति और जोखिम को समझने के बाद ही फैसला लेना चाहिए।
(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)