क्या निफ्टी की तेजी के बाद अब निवेशकों को सतर्क हो जाना चाहिए?

बाजार में आई तेज रिकवरी के बाद निवेशकों को अब थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि भारतीय बाजार का स्वभाव ऐसा है कि गिरावट के दौरान कमजोरी लंबे समय तक बनी रह सकती है और तेजी आने पर बाजार लगातार ऊपर जाता है। हालांकि, मौजूदा तेजी के बीच निवेशकों को उत्साह में आकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि निफ्टी के 24,800 के आसपास पहुंचने पर बाजार की असली परीक्षा शुरू होगी। ऐसे स्तरों पर FOMO यानी तेजी छूट जाने के डर से निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए निवेशकों को धैर्य और संतुलन बनाए रखना चाहिए।


(शेयर मंथन, 11 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)