एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.34% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.55% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.08% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.42% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.33% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.50% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 51 अंक की मजबूती के साथ 5960 पर है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2012)