एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.24% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.56% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.58% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.12% की कमजोरी है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.05% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.79% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.62% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 36 अंक की मजबूती के साथ 5887 पर है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2012)