एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.26% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.91% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.84% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.21% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.69% की कमजोरी है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.49% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.32% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 16 अंक की गिरावट के साथ 5900 पर है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2012)