एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.99% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की हल्की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.11% की गिरावट है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.18% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.30% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.20% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 33 अंक की मजबूती के साथ 5881 पर है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)