एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.37% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.46% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.20% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.17% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.31% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.26% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की मजबूती के साथ 5916 पर है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2012)