एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.52% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.20% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.24% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.26% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.20% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.74% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.59% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 39 अंक की मजबूती के साथ 6055 पर है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2013)