एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6000 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.63% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.12% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.05% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.78% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.45% नीचे है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.27% की तेजी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.50% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 32 अंक की मजबूती के साथ 6001 पर है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2013)