एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.26% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.30% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.04% की हल्की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.51% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.10% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.30% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 31 अंक की मजबूती के साथ 6055 पर है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2013)