जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 279 अंक टूटा

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे इसकी कमजोरी भी बढ़ती गयी। आखिरकार यह सूचकांक 279 अंकों यानी 2.56% की गिरावट के साथ 10,600 पर बंद हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.83% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.70% का घाटा सहना पड़ा। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.32% और हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की गिरावट रही। दूसरी ओर, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.39% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.23% की मजबूती रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:45 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.24%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.24% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.57% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2013)