एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.18% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.48% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.12% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.06% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.79% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.07% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 33 अंक की मजबूती के साथ 6035 पर है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2013)