एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.63% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.58% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.87% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.22% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की मामूली मजबूती है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.06% की हल्की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.02% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 8 अंक की गिरावट के साथ 6067 पर है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2013)