एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.79% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.48% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.50% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.38% की कमजोरी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.18% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) एकदम सपाट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की मजबूती के साथ 5964 पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)