एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.13% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.48% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.22% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.07% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.38% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 21 अंक की मजबूती के साथ 5960 पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2013)