एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। 
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
कॉस्पी (Kospi) में 1.09% की तेजी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.37% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.95% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.19% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted), शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) और हैंग सेंग (Hang Seng) आज बंद हैं।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 27 अंक की मजबूती के साथ 5949 पर है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2013)