एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.67% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.50% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.50% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.14% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.78% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 19 अंक की मजबूती के साथ 5780 पर है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2013)