
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.01% की हल्की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.64% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 1.12% की तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.04% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.03% की हल्की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.15% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 28 अंक की मजबूती के साथ 5721 पर है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2013)