एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.09% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.12% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.27% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.33% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.54% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.08% की कमजोरी है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.59% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 28 अंक की गिरावट के साथ 5692 पर है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)