एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.60% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.07% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.22% की बढ़त है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.78% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.50% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 9 अंक की मजबूती के साथ 5828 पर है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2013)