एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.10% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.62% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.92% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.84% की बढ़त है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.09% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.09% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 44 अंक की मजबूती के साथ 5907 पर है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013)