
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.92% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.46% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.07% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की मजबूती है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.05% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.02% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 29 अंक की मजबूती के साथ 5975 पर है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2013)