एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.35% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.45% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.39% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.67% ऊपर है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.26% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.41% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 26 अंक की मजबूती के साथ 5968 पर है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2013)