एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.55% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% नीचे है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.87% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.88% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की कमजोरी है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.35% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.16% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 7 अंक की बढ़त के साथ 5858 पर है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2013)