एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट का रुख है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.45% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% ऊपर है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.69% की बढ़त है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.05% की तेज गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.78% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 24 अंक की गिरावट के साथ 5849 पर है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2013)