एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.02% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.57% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.53% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.62% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.60% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.17% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.95% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 26 अंक की मजबूती के साथ 5861 पर है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2013)