एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट का रुख है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.03% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.30% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.14% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.65% की मजबूती है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.35% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.18% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 15 अंक की गिरावट के साथ 5731 पर है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2013)