एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट का रुख है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.50% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.33% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.09% नीचे है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.08% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.16% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 12 अंक की गिरावट के साथ 5647 पर है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2013)