एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट का रुख है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.24% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.85% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.61% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.56% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.11% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 14 अंक की गिरावट के साथ 5620 पर है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2013)