एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.04% की हल्की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.09% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.01% ऊपर है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.04% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.70% की तेजी है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.65% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 18 अंक की कमजोरी के साथ 5730 पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2013)