एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.72% की तेज गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.14% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.16% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 1.59% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.78% गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 31 अंक की कमजोरी के साथ 5642 पर है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2013)