एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.66% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.20% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.25% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.18% गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 2.25% की कमजोरी है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.01% की तेजी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 19 अंक की कमजोरी के साथ 5534 पर है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2013)