एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.80% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.01% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.32% की कमजोरी है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.09% की हल्की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.35% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की गिरावट के साथ 5589 पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)