एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.64% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.21% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.32% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.78% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.30% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.70% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 29 अंक की गिरावट के साथ 5500 पर है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2013)