एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.42% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.44% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.06% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.91% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.81% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.05% की कमजोरी है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.02% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 44 अंक की गिरावट के साथ 5524 पर है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2013)