एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.40% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.35% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.07% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.18% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.01% की हल्की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.10% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% ऊपर है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 8 अंक की मजबूती के साथ 5697 पर है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)