एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.28% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.22% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.43% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.20% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.52% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.61% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.71% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 3 अंक की हल्की मजबूती के साथ 5837 पर है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2013)