एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5900 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला का रुख है। 
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.14% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.46% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.44% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.21% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.59% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.21% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.66% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 71 अंक की मजबूती के साथ 5908 पर है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2013)