
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.67% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.80% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.01% की हल्की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 1.05% की तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.28% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.97% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.43% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 39 अंक की मजबूती के साथ 5943 पर है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2013)