
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.51% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.24% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.19% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.40% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की कमजोरी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.52% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 28 अंक की मजबूती के साथ 5958 पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2013)