एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.21% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.73% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.03% की हल्की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.51% की मजबूती है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.76% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.01% की हल्की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.66% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 14 अंक की मजबूती के साथ 6013 पर है। (शेयर मंथन, 03 मई 2013)