एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.02% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.39% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.51% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.40% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.46% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.04% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.76% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 42 अंक की मजबूती के साथ 5986 पर है। (शेयर मंथन, 06 मई 2013)