एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.45% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.05% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.01% की हल्की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.27% की बढ़त है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.38% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.05% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.40% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 14 अंक की मजबूती के साथ 6171 पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2013)